सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनेंगे आडिटोरियम एवं सामुदायिक भवन - AAGARKEMANJHDHAR

ताज़ा खबर

ads

Responsive Ads Here

NEWS

NEWS

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनेंगे आडिटोरियम एवं सामुदायिक भवन

*मुंगेली शहर का होगा सौन्दर्यीकरण*
*कलेक्टर श्री वसंत ने नगर भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का लिया जायजा*
मुंगेली / आगर नदी के तट पर बसा हुआ मुंगेली नगर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। यहाॅ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आडिटोरियम और सामुदायिक भवन एवं चाौपाटी का भी निर्माण किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज मुंगेली नगर का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। इनमें पुराना बस स्टैंड समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, ठक्करबापा वार्ड, एसएनजी काॅलेज और कृषि उपज मंडी शामिल है। इस अवसर पर नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष  हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल सहित नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षदगण, राजस्व विभाग के अधिकारी और नगर पालिका मुंगेली के वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages